बुलन्द संदेश ब्यूरो
स्याना (वसीम खाॅन) पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज स्याना रेंज के बहापुर गांव के पास में उप वृक्षारोपण महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर रहे। उनके साथ सांसद भोला सिंह, डीएफओ डॉक्टर हरेेंन्द्र सिंह, कप्तान दिनेश कुमार, डीएम हर्ष कुमार, और क्षेत्रीय विधायक सहित कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह दिलेर ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं। गंगा एक्सप्रेसवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ हरियाली को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। एक-एक नागरिक को कम से कम एक पेड़ लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना होगा। सांसद भोला सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षा कवच है। डीएम हर्ष कुमार और डीएफओ डॉक्टर हरेन्द्र सिंह ने वन विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से पौधों की सुरक्षा में सहयोग मांगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधों में पानी दिया और एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्याना रेंज में इस तरह के वृक्षारोपण अभियान लगातार चलाए जाएंगे



