बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद (आशा चौधरी) थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र से एक 29 वर्षीय महिला अपने छोटे बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस के अनुसार, 7 अगस्त 2026 को मायंक पुत्र राजू निवासी ब्लॉक-ई, मधुबन बापूधाम ने थाना पहुंचकर अपनी पत्नी प्रिया के गुम होने की सूचना दी। शिकायत में बताया गया कि प्रिया 5 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे अपने बेटे मानव के साथ घर से निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का हुलिया—गेहुआं रंग, औसत शरीर, लगभग 5 फीट 3 इंच लंबाई और उम्र करीब 29 वर्ष बताया गया है। थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि महिला या उसके बेटे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल थाना मधुबन बापूधाम या जांच अधिकारी से संपर्क कर पुलिस की मदद करें।


