cbamazon
उत्तर प्रदेश

*गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुई IMA कगपकॉन 2026 नॉर्थ ज़ोन नेशनल कॉन्फ्रेंस देशभर के 400 से अधिक चिकित्सकों ने लिया भाग, 65 वरिष्ठ चिकित्सकों को FCGP फेलोशिप से किया गया सम्मानित*

*गाजियाबाद में  सफलतापूर्वक संपन्न हुई IMA कगपकॉन 2026 नॉर्थ ज़ोन नेशनल कॉन्फ्रेंस देशभर के 400 से अधिक चिकित्सकों ने लिया भाग, 65 वरिष्ठ चिकित्सकों को FCGP फेलोशिप से किया गया सम्मानित*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद, 2026। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स द्वारा आयोजित IMA कगपकॉन 2026 – नॉर्थ ज़ोन नेशनल कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन आज गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 400 से अधिक चिकित्सकों तथा लगभग 100 एमबीबीएस एवं स्नातकोत्तर (पीजी) प्रशिक्षणरत चिकित्सकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।सम्मेलन में जनरल प्रैक्टिस एवं आधुनिक चिकित्सा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। इस अवसर पर 20 वर्ष या उससे अधिक समय से जनरल प्रैक्टिस कर रहे 65 वरिष्ठ चिकित्सकों को प्रतिष्ठित FCGP (फेलोवशिप ऑफ़ the कॉलेज of जनरल प्रैक्टिशनर्स ) फेलोशिप से सम्मानित किया गया, जिसे अनेक देशों में स्नातकोत्तर स्तर की मान्यता प्राप्त है।

सम्मेलन में IMA राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल . नायक, राष्ट्रीय मानद महासचिव डॉ. सरवरी दत्ता (कोलकाता), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. पीयूष जैन (नई दिल्ली), IMA CGP की राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. शोभा आहूजा (महाराष्ट्र) एवं डॉ. अगाथा करुणानिधि (चेन्नई) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर IMA उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, राज्य सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, राज्य कोषाध्यक्ष डॉ. वाणी पुरी रावत तथा IMA यूपी के संरक्षक डॉ. शरद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। डॉ. शरद अग्रवाल ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया।कॉन्फ्रेंस के आयोजन अध्यक्ष डॉ. विश्व बंधु जिंदल एवं आयोजन सचिव डॉ. वाणी पुरी रावत ने सभी अतिथियों एवं फैकल्टी का स्वागत किया। IMA गाजियाबाद की अध्यक्षा डॉ. अल्पना कंसल के नेतृत्व में प