cbamazon
उत्तर प्रदेश

*गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन के मुंबई में हर्षित ने सौंदर्य के बल पर जीता मिस्टर ग्लोबल अवार्ड*

*गाजियाबाद राज नगर एक्सटेंशन के मुंबई में हर्षित ने सौंदर्य के बल पर जीता मिस्टर ग्लोबल अवार्ड*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

 *राज नगर एक्सटेंशन के रहने वाले हर्षित सोलंकी की मिस्टर ग्लोबल के अवार्ड गाजियाबाद का नाम क्या रोशन*।

 

गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) जिवाना गुलियान के हर्षित सोलंकी ने मुंबई में हुई देश की प्रतिष्ठित पुरुष सौंदर्य प्रतियोगिता रूबरू मिस्टर इंडिया 2026 के फाईनल में प्रथम स्थान प्राप्त करके मिस्टर ग्लोबल का अवार्ड जीता हैं। हर्षित सोलंकी ने देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच अपनी फिटनेस, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार रैंप वॉक से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निर्णायकों ने उन्हें प्रथम स्थान दिया। रूबरू मिस्टर इंडिया के डायरेक्टर और वर्ष 2025 के रूबरू मिस्टर ग्लोबल ने हर्षित सोलंकी को मिस्टर ग्लोबल के अवार्ड से सम्मानित किया। इस उपलब्धि के साथ ही हर्षित का चयन अब थाईलैंड में सितंबर माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मिस्टर ग्लोबल प्रतियोगिता के लिए हो गया हैं। हर्षित नेबताया रूबरू मिस्टर इंडिया 2026 प्रतियोगिता के लिये उन्होंने जनवरी माह में ऑनलाईन पंजीकरण कराया था। इसके बाद विभिन्न चरणों में आयोजित प्रतियोगिताओं में उनकी फिटनेस, व्यक्तित्व, स्टेज प्रेजेंस और आत्मविश्वास की जजों ने सराहना की।इस मुकाम तक पंहुचने के लिये उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और फिटनेस पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देश का नाम रोशन करना हैं। हर्षित सोलंकी पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी के भतीजे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल हैं। उनके बड़े भाई आकाश सोलंकी, बिनौली ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, प्रधानाचार्य भरतवीर सिंह, रामपाल ठेकेदार, संजय छिल्लर, अनुराग सोलंकी समेत कई लोगों ने खुशी जताई है।