बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) गांव मकरेडा निवासी किसान अपनी पुत्रवधु को लेने के लिए बीस किलोमीटर दूर हेलीकॉप्टर से गए है। हेलीकॉप्टर में बैठने से पहले यज्ञ कर वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू किया। गांव मकरेड़ा निवासी संत सिंह खारी के पुत्र दीपांशु की शादी दो साल पहले गांव रेवड़ा रेवड़ी निवासी दीपिका के साथ हुई, लेकिन गोना नहीं हुआ था। गांव मकरेडा व रेवड़ा रेवड़ी की दूर महज बीस किलोमीटर और थाना भी मुरादनगर ही लगता है। रविवार को संतसिंह खारी अपने पुत्र दीपांशु, पुत्री व पत्नी सहित अन्य परिजनों के साथ हेलीकॉप्टर से पुत्रवधु को लेने के लिए गांव रेवड़ा रेवड़ी पहुंचे। जान से पहले वैदिक मंत्रोच्चर के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में
लोगों ने आहूति दी। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर में बैठकर रेवड़ा रेवड़ी के लिए चले गए। शाम छह बजे वह वापस गांव मकरेडा में वापस आए। हैलीपेड पर हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ हो गई। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को काबू किया। इस मौके पर सलेक भईया,
कृष्णदेव आर्य, मनोज प्रधान, अरुण प्रधान, राजसिंह शर्मा, प्रेमचंद आर्य, रणधीर सिंह, सूरजमुनि, प्रवीण मुखिया, अशोक प्रधान, प्रवीण प्रधान, नितिन प्रधान, संदीप महाकाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।


