cbamazon
उत्तर प्रदेश

गुरु दक्षिणा के पावन अवसर पर भाजपा द्वारा मन्दिरों के मुख्य पुजारियों को किया गया सम्मानित

गुरु दक्षिणा के पावन अवसर पर भाजपा द्वारा मन्दिरों के मुख्य पुजारियों को किया गया सम्मानित

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर भाजपा मंडल द्वारा गुरु दक्षिणा के पावन अवसर पर नगर के कई मन्दिरों के मुख पुजारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाकाली पीठ हनुमत धाम, पंचदशा जूना अखाड़ा मन्दिर, शिव मन्दिर बस स्टैंड, हनुमान मन्दिर असालत नगर सहित नगर के कई मन्दिरों के पूजनीय मुख्य पुजारियों को नगर भाजपा मंडल द्वारा सम्मानित किया गया।

भाजपा के पूर्व ज़िला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, मंडल प्रभारी सचिन डेढ़ा, एवं मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल आदि अतिथियों ने मुख्य पुजारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठजन, सभासदगण, मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए समाज में भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ।