cbamazon
उत्तर प्रदेश

ग्राम चन्दनकटी में बहुजन समाज पार्टी का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रविशंकर भारती की नेतृत्व में मिलने पहुँचा 

ग्राम चन्दनकटी में बहुजन समाज पार्टी का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रविशंकर भारती की नेतृत्व में मिलने पहुँचा 

 

 

बुलन्द संदेश/ लल्ला सलमानी 

 

सम्भल जिले के थाना कैलादेवी ग्राम चन्दनकटी में आज 28 जुलाई की दोपहर 03 बजे लगभग दलित परिवार के वर्षा होने के कारण घर की छत पर मिट्टी डालते समय तभी अचानक छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें दब कर दो की मौके पर मौत हो गई और छ: लोग गम्भीर घायल हुए हैं जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सूचना मिलने पर 28 जुलाई को बहुजन समाज पार्टी का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष रविशंकर भारती के नेतृत्व में मिलने पहुँचा। सूरजमुखी पत्नी रामचंद्र आयु 31 वर्ष मृतक, दिव्यांसु पुत्र रैनू कुमार आयु 5 वर्ष मृतक। 

घायल रामचंद्र पुत्र नेम सिंह, अंसुल पुत्र राम चंद, श्याम सिंह पुत्र विजय सिंह, धर्म वती पुत्री नेम सिंह, राधे श्याम पुत्र नेम सिंह, वीरवती पत्नी विजय सिंह गम्भीर घायल हो गये हैं।