cbamazon
उत्तर प्रदेश

ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु। रबूपुरा

ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु। रबूपुरा

बुलन्द  संदेश /ब्यूरो

 क्षेत्र के एक गांव मे बीते छह दिनों से फूंके पड़े ट्रांसफार्मर को नहीं बदलने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को बिजली उपकेन्द्र पर पहुंच बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विद्युत उपकेन्द्र पर ही धरने पर बैठ गए। अवर अभियंता और विद्युत कर्मियों के जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारु होने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। क्षेत्र के गांव पचोकरा निवासी ग्रामीण दिनेश, विजय, आनन्द आदि ने बताया कि गांव में विद्युत सप्लाई के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लग है। जो करीब छह दिन पूर्व फुंक गया था। कई बार विद्युत उपकेन्द्र पर आकर शिकायत कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को उमस भरी गर्मी, घरों के इनवर्टर डाउन, टंकी का पानी खत्म होने के साथ ग्रामीणों का गुस्सा भी पनप गया। और सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिला विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के बाद मंगलवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।