सम्भल। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने विकासखंड पवांसा की ग्राम पंचायत पवांसा का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वीकृत कार्ययोजना के तहत कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन परिसर में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य को देखा गया। वहीं गांव के मुख्य मार्ग पर नाली और पुलिया का निर्माण नहीं होने के कारण जलभराव और गंदगी की स्थिति सामने आने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नाली और पुलिया का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। पंचायत भवन से आगे भी जलभराव और गंदगी मिलने पर उसे तत्काल दूर कराने को कहा।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज अधिकारी ग्रीश कुमार, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Report- शाहवेज़ खान
8923408525


