गुरुओं को उपहार, दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद
बुलंद संदेश यूरो
शिकारपुर । (अशोक पाठक) नगर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजन की धूम रही। आश्रमों मंदिरों स्कूल कॉलेजों गुरुओं को बंदगी कर धर्म प्रेमियों एवं शिष्यों ने पावन आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा के साथ आचार्यों व गुरुजनों की पूजा की गई। शिष्यों ने गुरुओं को उपवास एवं दान देकर वे चरण वंदना कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही गुरुओं ने अपनी गुरुवाणियों से मानव कल्याण जगत के लिए अनमोल संदेश भी दिए। मंदिरों में आकर्षक फूल बंगला. सजाए गए। नगर में देश की प्राचीन गुरु शिष्य परंपरा जीवित हो उठी। सुबह श्रद्धालुओं के कदम मंदिरों की ओर बढ़ चले। जहां उन्होंने गुरु आचार्य महंतों की चरण वंदना की। शिष्यों ने श्रद्धा भाव से अपने गुरुओं का पूजन कर गुरुओं को मिष्ठान, नए वस्त्र आदि वस्तुएं दान स्वरूप भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यालय में हुआ हवन
...........
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज, शिकारपुर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार मित्तल विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा गुप्ता, कॉर्डिनेटर प्रथम निधि गुप्ता कॉर्डिनेटर द्वितीय बिंदु चौधरी व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यालय स्टाफ तथा सभी छात्राओं ने पूर्ण श्रद्धा के साथ हवन में सहभागिता की और राष्ट्र, समाज एवं मानव कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या निशा गुप्ता ने छात्राओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करने, उनके बताए मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन में अच्छे संस्कार अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चारण, आशीर्वचन एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा।


