बुलन्द संदेश /ब्यूरो
- परशुराम सेवा दल ने किया आमिर को सम्मानित।
- बझेड़ा कलां के आमिर राणा ने छुआ मील का पत्थर।
- अपने गांव के लोगों के लिए कुछ करने की अभिलाषा: डा आमिर राणा
धौलाना (संजीव वशिष्ठ )। धौलाना के बड़े ग्रामों में गिना जाने वाला बझेड़ा कला निवासी आमिर राणा ने गांव के लिये एक और उपलब्धि दे दी । आमिर राणा ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिजनों सहित गांव का गौरव और बढ़ा दिया । परीक्षा उत्तीर्ण कर धौलाना के वशिष्ठ चौक पहुंचने पर डा आमिर राणा का श्री भगवान परशुराम सेवा दल ने फूल मालाओं से लाद भव्य स्वागत कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की । डा आमिर राणा परवेज आलम राणा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी (वार्ड नं 6) के सुपुत्र है तो वही वरिष्ठ समाजवादी नेता
डा आदिल राणा के भतीजे हैं । डा आदिल राणा ने बताया की आमिर ने NEET (UG) 2026 में 570/720 अंक तथा 98.81 परसेंटाइल प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की । जिस पर उन्हें विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया । जिसमें मुख्यत श्री भगवान परशुराम सेवा दल , मुस्लिम राजपूत समाज और इंडियन एलाइड हेल्थ केयर प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश रहे । वही डा बने आमिर राणा ने दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उनकी दिल्ली तमन्ना है कि वे अपने गांव के लोगों का इलाज निशुल्क कर सके । इसके लिए उन्हें अभी और मेहनत करनी है । जिससे उनका सपना साकार रूप ले सके । इस मौके पर श्री भगवान परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य वशिष्ठ, सचिव भाष्कर पंडित, उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, राजेश कुमार, बंटी वत्स, वरिष्ठ पत्रकार संजीव वशिष्ठ, मुरसलीम तोमर, इमरान चौहान आदि मौजूद रहे ।


