cbamazon
उत्तर प्रदेश

गांव कंदोला में ग्राम सभा की उसर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई गुहार ।

गांव कंदोला में ग्राम सभा की उसर भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीण ने डीएम से लगाई गुहार ।

 बुलन्द संदेश  ब्यूरो

1, रातों रात किया जा रहा है करोड़ो की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा । स्थानीय तहसील प्रशासन मौन ।

2, डीएम ने शिकायत उपरांत दिए कार्रवाई के निर्देश। 

धौलाना।संजीव वशिष्ठ ।
धौलाना तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम कंदोला का सामने आया है, जहां ग्राम सभा की बेशकीमती करोड़ो की उसर भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हैं।

ग्राम कंदोला निवासी धर्मेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी कविता मीना को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि गांव की ग्राम सभा की उसर भूमि पर लगातार अवैध कब्जा किया जा रहा है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद तहसील प्रशासन ने कब्जा रुकवाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी है।

धर्मेन्द्र ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम सभा की भूमि को तत्काल अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की पुनरावृत्ति न हो।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कविता मीना ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अब ग्रामीणों की निगाहें धौलाना तहसील प्रशासन पर टिकी हैं कि वह सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए कब और क्या कार्रवाई करता है। पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

परिचय । अवैध कब्जे की जानकारी देते शिकायती धर्मेन्द्र ।