बुलन्द संदेश /ब्यूरो
गवाॅं (सम्भल)रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निरावली से सीधा गवाॅं को सदियों पुराने रास्ते को दबंग भूमाफिया ने आज 17 जुलाई 2026 को रात में किसी समय रास्ते को जेसीबी से खुदवा कर बंद कर दिया। आज शुक्रवार की सुबह जब निरावली के लोग गवाॅं को अपनी दुकानों पर तथा गवाॅं को अन् काम से आये तो रास्ते को बन्द देखकर दंग रह गए, ये खबर आग की तरह पूरे गाँव में फैल गई। काफी संख्या में गाँव के लोग जमा हो गये। और विरोध जताया। एक प्रार्थना पत्र रास्ता खुलवाने के लिए उपजिलाधिकारी गुन्नौर को लिखा।


