cbamazon
उत्तर प्रदेश

घूमर यात्रा में 16 से 18 अक्टूबर तक होगा डांडिया नाइट्स महोत्सव

घूमर यात्रा में 16 से 18 अक्टूबर तक होगा डांडिया नाइट्स महोत्सव

राजस्थानी लोकनृत्य, लाइव गायन और पारंपरिक व्यंजनों का मिलेगा स्वाद, कपल एंट्री 200 रुपये

संवाददाता जावेद अब्बासी

मेरठ।नवरात्र के अवसर पर गजरौला स्थित घूमर यात्रा परिसर में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय डांडिया नाइट्स-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें राजस्थानी लोकनृत्य घूमर, डांडिया और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम को लेकर घूमर यात्रा के प्रबंध निदेशक संतोष त्यागी और जीएम भवानी सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

संतोष त्यागी ने बताया कि महोत्सव में राजस्थान के जोधपुर और जयपुर घरानों के लोकगायक पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, मुंबई और चंडीगढ़ से आने वाली टीमें नवरात्र के विशेष गीतों पर डांडिया प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए म्यूजिकल गेम्स तथा राजस्थानी ऊंट की शाही सवारी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

राजस्थानी व्यंजनों का भी मिलेगा स्वाद

महोत्सव में दाल-बाटी-चूरमा, केर-सांगरी, बाजरे की रोटी, लहसुन की चटनी, प्याज की कचौरी और मिर्ची बड़ा सहित कई राजस्थानी व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा नवरात्र विशेष व्रत थाली, चाट-पकौड़ी और उत्तर भारतीय व्यंजनों का भी आनंद लिया जा सकेगा।

कपल एंट्री 200 रुपये

आयोजकों के अनुसार, दो लोगों की कपल एंट्री के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि स्टूडेंट कपल के लिए प्रवेश शुल्क 150 रुपये रहेगा। संतोष त्यागी ने अमरोहा और आसपास के लोगों से परिवार के साथ पहुंचकर महोत्सव का आनंद लेने की अपील की।प्रेसवार्ता में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर निहार त्यागी, निरख त्यागी, जीएम भवानी सिंह, डॉ. बीएस त्यागी और सीए विस्मित त्यागी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।