मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने पकड़े आरोपी, मारपीट में एक व्यक्ति के बेहोश होने का आरोप
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरूरपुर।थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोती में घर में घुसकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, गांव रामपुर मोती निवासी राहुल कुमार ने 18 अक्टूबर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि राजकुमार, आसिंद्र उर्फ कालू, आकाश, अतुल और निखिल उर्फ चमन ने उनके और परिजनों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद आरोपी घर में घुस आए और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की। हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नामजद आरोपियों में से आसिंद्र उर्फ कालू, आकाश, अतुल और निखिल उर्फ चमन को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी गौरव सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह के अलावा उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह तोमर, राघवेंद्र सिंह, वसीम अहमद, अवधेश कुमार, नीरज कुमार, अमित तोमर और हिमांशु गौतम सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।


