cbamazon
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर महिला से की मारपीट 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी महिला ने बताया कि सोमवार रात को वह घर में अकेली थी। इसी बीच गांव निवासी एक युवक दीवार फांदकर घर के अंदर आ गया। महिला का आरोप है कि युवक ने आते ही अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी और खींचकर कमरे के अंदर ले गया। आरोपी युवक महिला केकपडे फाड़ दिए और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं महिला द्वारा विरोध करने पर युवक ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने इस संबंध में मुरादनगर थाने में तहरीर दी है।