cbamazon
उत्तर प्रदेश

हुई चुनावी दस्तक, नेताजी को फिर याद आई जनता

हुई चुनावी दस्तक, नेताजी को फिर याद आई जनता

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

अनवर ख़ान 

लोकतंत्र में चुनाव का अपना अलग ही महत्व है। यह वह समय होता है जब राजनीतिक दल सक्रिय होते हैं, कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई देते हैं और नेताओं को जनता की याद कुछ अधिक ही आने लगती है। विधानसभा चुनाव की आहट अभी पूरी तरह सुनाई भी नहीं दी है, लेकिन क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। इसी बीच एक ऐसे नेताजी ने भी क्षेत्र में दस्तक दे दी है, जो पहले किसी अन्य राजनीतिक दल से जनप्रतिनिधि रह चुके हैं और चुनावी सुगबुगाहट शुरू होते ही अब फिर से जनता के बीच पहुंच कर ख़ुद को जनता का सबसे बड़ा सेवक साबित करने में जुट गए हैं।
           अब सत्ताधारी दल का झंडा उठाए ये नेताजी पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बैठकें हो रही हैं, चौपालें सज रही हैं, घर-घर पहुंचने की कोशिशें हो रही हैं और बैठकों के जरिए क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। देखने वालों को ऐसा लग रहा है मानो क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं की चिंता उन्हें बेचैन कर रही हो। हालांकि राजनीति के पुराने जानकार इस सक्रियता को चुनावी मौसम का स्वाभाविक लक्षण मान रहे ह