बुलन्द संदेश /ब्यूरो
बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास
संभल हज यात्रा से सकुशल लौटे हाजियों के सम्मान में समाजसेवी डॉक्टर शाने रब द्वारा एक भव्य दावत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हाजी, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हज यात्रा पूरी कर लौटे लोगों का स्वागत करना और उनके सम्मान में खुशी साझा करना था दावत के दौरान उपस्थित लोगों ने हाजियों को हज की मुबारकबाद दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में अपनापन बढ़ाने और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं इस अवसर पर डॉक्टर शाने रब ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हाजियों की खिदमत और सम्मान करना हम सभी के लिए खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत की भावना को आगे बढ़ाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के लिए आयोजित दावत के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने डॉक्टर शाने रब की मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए इस आयोजन को यादगार बताया


