cbamazon
उत्तर प्रदेश

हिम्मतपुर में सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ी, मेरठ मेडिकल रेफर

हिम्मतपुर में सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ी, मेरठ मेडिकल रेफर

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

 

- सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े मरीज

 

- सीएचसी सिखेड़ा में सर्पदंश के 10 दिन में आए 6 छह लोग

 

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)। 

सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी सुदेश (55 वर्ष), पत्नी आदेश, गुरुवार सुबह पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में दो स्थानों पर काट लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

 

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिखेड़ा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए लाला लाजपत राय स्मारक (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज, मेरठ रेफर कर दिया।

 

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित बैसला ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में सांप अपने बिलों से निकलकर खेतों, झाड़ियों और रिहायशी क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को रात के समय घर से बाहर निकलते या खेतों में जाते समय पर्याप्त रोशनी का उपयोग करना चाहिए तथा सावधानी बरतनी चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि पिछले एक माह में सीएचसी पर सर्पदंश के लगभग आधा दर्जन मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या सीएचसी में ले जाकर चिकित्सकीय उपचार कराएं।

 

 

 

 सर्पदंश के 10 दिन में आए 6 लोग

 

- 6 जुलाई को कविता पत्नी सुरेंद्र 40 वर्ष महिला हिम्मतपुर

- 9 जुलाई अफजल पुत्र इंतजार 35 वर्ष वैट 

-13 जुलाई योगेश पुत्र धर्म सिंह 48 सिखेड़ा 

-14 जुलाई राधेश्याम पुत्र किशन लाल 55 वर्ष भरना

-15 जुलाई मनोज पुत्र बिजेंद्र 25 वर्ष रझैटी 

-16 जुलाई सुदेश पत्नी आदेश 55 वर्ष

 हिम्मतपुर