बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ( सुदेश बिश्नोई )lहॉवर्ड कान्वेंट स्कूल गढ़ी कांठ में अलंकरण समारोह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाl कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक दीपेश सिंह एवं प्रधानाचार्या रेनू विश्नोई ,उप प्रधानाचार्य शलभ माथुर एवं विद्यालय शारीरिक शिक्षक सचिन विश्नोई एवं विद्यालय वरिष्ठ शिक्षक रचना खन्ना ,योगेश सिंह बिष्ट सी सी ए इंचार्ज नीतू चौधरी एवं सनी कटारिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गयाl कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक अक्षिता बिश्नोई एवं सचिन चौधरी द्वारा किया गया। विद्यालय प्रबंधक दीपेश सिंह एवं प्रधानाचार्या रेनू बिश्नोई एवं उप प्रधानाचार्य शलभ माथुर द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इन छात्र पदों के अंतर्गत कक्षा 12 कला वर्ग की छात्रा आयशा हुमेंरा, को हेड गर्ल एवं कक्षा 11 के छात्र सीजान को हेड बॉय के पद से सम्मानित किया गया

इसके साथ ही कक्षा 11 के छात्र मुराद को वाइस हेड बॉय एवं कक्षा 11 की छात्रा कला वर्ग से जिकरा को वॉइस हेड गर्ल एवं परफेक्ट डिसिप्लिन के अंतर्गत कक्षा 11 के छात्र अदीब अहमद एवं ग्रीन वॉरियर परफेक्ट के पद पर कक्षा 11 कला वर्ग की छात्रा सोफिया के साथ स्पोर्ट परफेक्ट के पद पर कक्षा 11 के छात्र अशर एवं कल्चरल परफेक्ट पद पर हरम फातिमा वॉइस कल्चरल परफेक्ट के पद पर कक्षा 10 की छात्रा सुमाइला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के रेड, ग्रीन, ब्लू, येलो हाउस के सभी छात्रों को उनके पद विभाजित कर उनको भी सम्मानित किया गया।इस अलंकरण समारोह में छात्र-छात्राओं को उनके पद ग्रहण करने के अवसर पर बधाई देते हुए उनके पद कर्तव्यों से भी अवगत कराया और उन्हें अपने कर्तव्य को ईमानदारी ,कर्तव्य निष्ठा और विद्यालय में भाईचारे के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया lइस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहेl


