cbamazon
उत्तर प्रदेश

हरि बाबा बांधधाम आश्रम पर रासलीला का मंचन करते कलाकार।

हरि बाबा बांधधाम आश्रम पर रासलीला का मंचन करते कलाकार।

बुलन्द संदेश ब्यूरो

निमाई-निताई मिलन लीला ने भक्तों को किया भावविभोर, 'हरिबोल' के जयघोष से गूंजा हरि बाबा धाम! 

 गवाॅं( सम्भल) गवाॅं के नजदीक गंगा के किनारे पर स्थित श्री हरि बाबा धाम पर चल रहे सात दिवसीय गुरु पूजा महोत्सव एवं श्री वृंदावन धाम की रासलीला महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार रात्रि निमाई-निताई मिलन लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला के मंचन के दौरान भगवान के दिव्य स्वरूप और भक्ति रस से ओतप्रोत प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। देर रात तक पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा परिसर 'हरिबोल' के जयघोष से गूंजता रहा।

रासाचार्य आचार्य श्री दिनेश चंद्र शास्त्री जी महाराज के निर्देशन में कलाकारों ने निमाई और निताई के दिव्य मिलन का अत्यंत मार्मिक मंचन किया। लीला के माध्यम से बताया गया कि प्रेम, करुणा और हरिनाम संकीर्तन ही कलियुग में जीवों के उद्धार का सबसे सरल मार्ग है। मंचन के दौरान जब निमाई और निताई का मिलन हुआ तो पूरा पंडाल भक्तों के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर हरिनाम संकीर्तन में झूमने लगे।आचार्य श्री दिनेश चंद्र शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान का नाम ही मनुष्य के जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जो व्यक्ति सच्चे मन से हरिनाम का स्मरण करता है, उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा और सत्संग को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।महोत्सव में उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली,बिहार, हरियाणा,पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड,महाराष्ट्र मुम्बई आदि जगह से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं ने रासलीला के दिव्य मंचन की सराहना करते हुए हरि बाबा धाम की आध्यात्मिक परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

श्रीमद्भागवत कथा का भी दोपहर को सुना। 

हरि बाबा बांधधाम आश्रम पर मेला लगा हुआ है जिसमें झूला, चर्ख, मौत का कुआँ, मीना बाजार, हलवाई की दुकानें, चांट, पकौड़ी आदि की दुकानें लगी हुई हैं। 

सुरक्षा हेतु रजपुरा थाना पुलिस फोर्स पुलिस चौकी इंचार्ज हरि बाबा बांधधाम महिला पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।