cbamazon
उत्तर प्रदेश

हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों पर पुष्प वर्षा जोरदार स्वागत किया

हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़ियों पर पुष्प वर्षा जोरदार स्वागत किया

 

 

बुलन्द संदेश ब्यूरो

 

औरंगाबाद (वसीम खाँन) लखावटी चौकी प्रभारी आर डी शर्मा ने अपने सभी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर चौकी लखावटी पर जल लेकर आ रहे कावड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रा के अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों का जनपद में हर्सोल्लास के साथ स्वागत करने के लिए तथा पानी फल फ्रूट आदि भी वितरित किए गए। इस मौके पर कावंड़ियों को रात्रि में सुरक्षा के दृष्टिगत द्वारा कांवड़ यात्रा को सम्पन्न कराये जाने के लिए की गई व्यवस्थाओं में स्थानीय लोगों द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। साथ ही गंगा जमुनी तहजीब के साथ ही जनपद में आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए मुस्लिम समाज के लोगो के द्वारा भी कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर एवं खाने पीने की वस्तु देकर स्वागत किया गया। सावन के इस पावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आमजन भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश की गंगा जमुनी तहजीब के की उदाहरण मिलते हैं जिनमे हिन्दू-मुस्लिम भाई एक दूसरे के त्यौहार को बड़े ही खुशनुमा वातावरण में मनाते हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कांवड़ यात्रा है जिसमें मुस्लिम समाज के लोग कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के साथ ही उनकी सेवा कर रहे हैं इस मौके पर आरक्षी सुमित, आरक्षी सौरभ शर्मा,आरक्षी अजीत,आरक्षी मोहित,आरक्षी सुधीर चौधरी अपील आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहें।