cbamazon
उत्तर प्रदेश

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस निकाला पैदल मार्च

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भीम आर्मी का 11वां स्थापना दिवस निकाला पैदल मार्च

बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास

सम्भल। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का 11वां स्थापना दिवस जनपद सम्भल में बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मण्डल महासचिव सुधीर कुमार सागर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सामाजिक न्याय,शिक्षा,समानता और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
        कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला सोतीपुरा स्थित अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बल्ले की पुलिया से पैदल मार्च निकाला, जो आर्य समाज रोड,चंदौसी चौराहा होते हुए चौधरी सराय से जिला कार्यालय लाडम सराय पहुंचा। वहां सभी ने एकत्र होकर केक काटा और मिठाई वितरित कर स्थापना दिवस मनाया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भीम आर्मी का गठन वर्ष 2015 में सहारनपुर में सामाजिक जागरूकता और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से किया गया था।संगठन ने शिक्षा के प्रसार,सामाजिक न्याय,संविधान की रक्षा और भेदभाव के खिलाफ हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा,संगठन और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में शिवम कुमार,प्रेम सिंघानिया,दुर्वेश कुमार,एडवोकेट आदर्श कुमार,दीपक कुमार,दर्शन सागर,नदीम मालिक,विकास कुमार,शहरोज अहमद,राजेंद्र,मोहर सिंह,रामरहीस, सुलेमान,गुलफाम,शक्ति, अमन कुमार, गिरीश, दयानंद,राजू भारती,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।