cbamazon
उत्तर प्रदेश

*इंदिरापुरम में नए बने हुए नालों में से हटाये गए अवरुद्ध, चल रहे कार्य स्थलों पर कराई गई बैरिकेडिंग*

*इंदिरापुरम में नए बने हुए नालों में से हटाये गए अवरुद्ध, चल रहे कार्य स्थलों पर कराई गई बैरिकेडिंग*

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

*घरों तथा प्रतिष्ठानों की एंट्री पर डाला जा रहा है जीएसबी मटेरियल*

 

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी) नगर निगम द्वारा इंदिरापुरम में लगभग 300 करोड़ के निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें विशेष रूप से नालों का निर्माण, प्रमुख सड़कों का निर्माण, ग्रीन बेल्ट का निर्माण सेंट्रल वर्ज की मरम्मत के कार्य कराई जा रहे हैं इसी के साथ सी एम ग्रिड के कार्यों से भी इंदिरापुरम की नई तस्वीर देखने को मिलेगी,*गाजियाबाद नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा इंदिरापुरम के नालों पर हुए कब्जों को भी हटाया गया है* जल भराव ना हो ध्यान में रखते हुए नए नालों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है l लगभग 5 से 6 महीने बाद इंदिरापुरम क्षेत्र की सुंदर और सुव्यवस्थित तस्वीर देखने को मिलेगी जिसका लाभ क्षेत्र वासियों को मिलेगा, सुंदर सड़कों के साथ-साथ व्यवस्थित सुविधा का भी ध्यान रखा गया है जल भराव ना हो नालों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी निगम द्वारा की गई है l इंदिरापुरम निवासियों के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में बारिश के दौरान असुविधा का सामना न करना पड़े विशेष ध्यान रखने के लिए निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी तथा अन्य विभाग को निर्देश दिए गए, मौके पर उपस्थित अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, तथा अन्य समस्त विभागों की टीम को एक साथ योजना तथा समन्वय बनाते हुए इंदिरापुरम में चल रहे कार्यों से निवासियों को असुविधा न हो विशेष ध्यान रखने के लिए को निर्देशित किया गया इंदिरापुरम अंतर्गत सीआईएसफ रोड तथा नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, विजयलक्ष्मी मार्ग सड़क तथा नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, कैलाश मानसरोवर मार्ग सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, साथ जुड़ी हुई इंटरनल सड़के भी बनाई जा चुकी हैं, काला पत्थर से साइ चौक तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है नाला निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, गौर चौक के से लेकर सुपरटेक वाली सड़क का कार्य चल रहा है नाला निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, विधायक कॉलोनी सड़क व नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुकाहै ज्ञान खंड 1 2 3, नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है, वैभव खंड, सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, शिप्रा सनसिटी मुख्य मार्ग, सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है अहिंसा खंड सड़क तथा नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके अलावा सीएम ग्रिड के अंतर्गत लिए जाने वाले पांचो मार्ग, काला पत्थर मार्ग, शिप्रा सनसिटी के बाहर का मार्ग, अनुसूया मार्ग, कावेरी मार्ग कस्तूरबा गांधी मार्ग पर तेजी से कार्य चल रहा है जिसमें बैरिकेटिंग व अन्य सुविधा का ध्यान निर्माण विभाग द्वारा रखा जा रहा हैळ कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम में वृहद स्तर पर विकास को रफ्तार दे रहा है कई सालों पुरानी समस्याओं का समाधान भी निर्माण उद्यान स्वास्थ्य विभाग तथा जलकल विभाग संयुक्त रूप से कर रहा है, नालों पर कब्जा होने के कारण जल भराव की समस्या, पुरानी सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या, सड़कों पर स्थाई अतिक्रमण की समस्या तथा अन्य ऐसी जटिल समस्या जिनसे नागरिकों को प्रतिदिन परेशानी होती थी समाधान स्थाई रूप से करने के लिए नगर निगम की टीम इंदिरापुरम के क्षेत्र में डटी हुई है, जनहित में नगर आयुक्त द्वारा इंदिरापुरम निवासियों से चल रहे विकास कार्यों में विशेष सहयोग करने के लिए अपील की जा रही है l