cbamazon
उत्तर प्रदेश

जेई के अभाव में विनियमित क्षेत्र कार्यालय का काम ठप, मानचित्र स्वीकृति के लिए भटक रहे है आवेदक 

जेई के अभाव में विनियमित क्षेत्र कार्यालय का काम ठप, मानचित्र स्वीकृति के लिए भटक रहे है आवेदक 

बुलन्द  संदेश /ब्यूरो


 अमरोहा(डा. महताब अमरोहवी )

कार्यालय विनियमित क्षेत्र,अमरोहा में जून 2026 से अवर अभियंता (जेई) का पद रिक्त होने के कारण मानचित्र स्वीकृति का कार्य लगभग ठप हो गया है। इसका सीधा असर आम नागरिकों, इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स तथा भवन निर्माण से जुड़े लोगों पर पड़ रहा है ,सैकड़ों मानचित्रों की फाइलें लंबित हैं और लोग अपने नक्शे पास कराने के लिए कार्यालय के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं।एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियर्स एण्ड आर्किटेक्ट्स, अमरोहा के अध्यक्ष इंजीनियर सुहैल मुर्तज़ा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि जेई की अनुपस्थिति के कारण कार्यालय का नियमित कार्य बाधित है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी  द्वारा शासन को अवर अभियंता की तैनाती के लिए पत्र भेजा जा चुका है। परन्तु अभी तक कोई अधिकारी यहाँ नहीं पहुंचा है जिस कारण जनता में रोष है उन्हों ने बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र नियुक्ति होने पर मानचित्र स्वीकृति का कार्य सामान्य रूप से प्रारंभ हो जाएगा ,उन्होंने कहा कि एक ओर वैध निर्माण कार्यों के मानचित्र लंबित पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर शहर में अवैध निर्माण तेजी से जारी हैं। इससे नियोजित एवं वैधानिक निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।एसोसिएशन अध्यक्ष  ने शासन एवं संबंधित अधिकारियों से जनहित में तत्काल अवर अभियंता तैनाती कर विनियमित क्षेत्र कार्यालय की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की है, ताकि आम जनता, इंजीनियरों एवं आर्किटेक्ट्स को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।