बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) पाइपलाइन मार्ग पर ज्वार के पत्ते लेने गए युवक को ईख के खेत में खींच कर बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर की ईदगाह कॉलोनी निवासी इकरामुद्दीन मंगलवार को पाइपलाइन रोड पर गुल्लू शाह पीर के पास ज्वार का पत्ते लेने के लिए गया था। इसी बीच चार युवकों ने उसे ईख के खेत में खीच लिया और बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। इकरामुद्दीन को इतना पीटा गया कि वह बेहोश हो गया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। एसीपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अनस, सुहेल, शुऐब निवासी अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


