बुलन्द संदेश ब्यूरो
पीलीभीत. गुरुवार रात लगभग 9 बजे 50 साल के तीरथ प्रसाद की बुखार से मौत हो गई उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के भगवंतपुर बझेड़ा गांव का है।
तीरथ प्रसाद पिछले तीन दिनों
से तेज बुखार से पीड़ित थे। बुधवार को उनकी पत्नी शहर के एक निजी चिकित्सक के पास दवा लेने गई थीं, लेकिन डॉक्टर के उपलब्ध न होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक स्थानीय चिकित्सक से दवा ली थी।
गुरुवार को परिजनों ने तीरथ प्रसाद को बेहतर इलाज केलिए मेडिकल कॉलेज ले जाकर दिखाया और दवा दिलवाई, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार रात लगभग 9 बजे उनकी तबीयत अचानक बहुत अधिक बिगड़ गई।
गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में तीरथ प्रसाद ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार तीरथ प्रसाद तीन दिन से बुखार से जूझ रहे थे।


