cbamazon
उत्तर प्रदेश

*जल भराव को लेकर होगा अनिश्चितकालीन धरना*

*जल भराव को लेकर होगा अनिश्चितकालीन धरना*

बुलन्द संदेश ब्यूरो

*प्रतीक बिल्डर व एके मित्तल पर हो मुकदमा दर्ज:पं राजेश शर्मा* 

 

गाजियाबाद (आशा चौधरी) प्रताप विहार क्षेत्र में जल भराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य अभियंता ए के मित्तल खिलाफ विजयनगर थाने में तहरीर दी थी परंतु अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है भारतीय सनातन सेवा संस्थान के अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने बताया उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) ए.के. मित्तल ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रताप विहार क्षेत्र की मुख्य जल निकासी का मुख्य नाला प्रतीक बिल्डर से मिलीभगत कर उक्त मुख्य नाले के मूल स्वरूप में अवैध परिवर्तन कराया। नाले की प्रभावी चौड़ाई एवं जल प्रवाह क्षमता को बाधित करते हुए उसके भीतर कम व्यास का पाइप डलवा दिया गया, जिससे नाले की जल निकासी क्षमता गंभीर रूप से कम हो गई। इस अवैध निर्माण के कारण प्रतिवर्ष वर्षा होने पर प्रताप विहार क्षेत्र के हजारों मकानों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसको लेकर मुख्य अभियंता एके मित्तल के खिलाफ 10 जुलाई को विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई थी जिसमें विजयनगर थानाध्यक्ष ने 14 दिन का समय मांगा था परंतु अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है अगर 25 जुलाई तक मुख्य अभियंता ए.के.मित्तल व प्रतीक बिल्डर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत एवं नाले की खुदाई नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी