बुलन्द संदेश /ब्यूरो
गाज़ियाबाद( आशा चौधरी)
जनसुनवाई के दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा नंदग्राम के निवासियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें वार्ड संख्या 49 तथा वार्ड संख्या 11 के निवासियों द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष विस्तार से रखा गया, नंदग्राम वार्ड संख्या 49 तथा वार्ड संख्या 11 के सभी ब्लॉक के निवासियों द्वारा नालों की सफाई, सीवर की सफाई,

सड़कों को मरम्मत करने तथा अवैध रूप से चल रही डेरी पर अंकुश लगाने के लिए विषय रखा गया, समस्याओं को सुनकर नगर आयुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया तथा तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग को सभी ब्लॉक से जुड़े हुए नालों की सफाई के लिए महा अभियान चलाने के लिए कहा गया, जल कल विभाग को अभियान के रूप में समस्त सीवर लाइन सफाई करने के लिए उपकरण लगाने के लिए निर्देश दिए गए, अवैध रूप से चल रही डेरियों पर योजना बनाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए,

सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यकता अनुसार ही सड़कों को वर्तमान में बने हुए ढलान के क्रम में उठाया जाए स्थलीय निरीक्षण करते हुए निर्माण विभाग को कार्य करने के लिए कहा गया ळ नगर आयुक्त के दिए गए निर्देश पर जलकल निर्माण स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के रूप में कार्यवाही की शिकायतकर्ताओं से संपर्क करते हुए दोबारा से नालों की सफाई कराई गई, प्रतिदिन उपकरण सीवरसफाई के लिए लगाए गए विशेष रूप से मैंन पंपिंग स्टेशन को तुरंत चालू कराया गया मॉनिटरिंग के लिए अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को व्यवस्थाओं को संभालने के निर्देश दिए गए, प्रतिदिन अभियान के रूप में साफ सफाई का कार्य सुचारू रहे निर्देश दिए गएळ नंदग्राम के वार्ड संख्या 49 वार्ड संख्या 11 के क्षेत्र से आए हुए निवासियों द्वारा बताई गई शिकायत पर त्वरित कार्यवाही विभागों द्वारा कराई गई क्षेत्रवासी भी कार्यवाही के दौरान मौके पर उपस्थित रहे,

नगर आयुक्त के तत्काल निर्देश देने तथा मौके पर टीम को भेज कर राहत का कार्य कराया गया श्रवण गुप्ता आर ब्लॉक, अनुज ठाकुर एफ ब्लॉक, पूजा मल्होत्रा सी ब्लॉक तथा नंदग्राम की अन्य निवासियों द्वारा निगम की टीम का सहयोग किया गया तथा अवैध रूप से बने हुए अतिक्रमण को स्वयं हटाया गया, सफाई में सहयोग किया गया l


