cbamazon
उत्तर प्रदेश

जलनिकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप नाले का रुख मोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल

जलनिकासी विवाद ने लिया हिंसक रूप नाले का रुख मोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट,वीडियो वायरल

 


बुलन्द संदेश/ मौहम्मद अब्बास

सम्भल। लगातार हो रही बारिश के बाद शहर में जलभराव की समस्या गहराती जा रही है। इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूद खां सराय में जलनिकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का करीब दो मिनट का वीडियो भी सामने आया है,जो तेजी से वायरल हो रहा है।
      बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद इलाके में पानी भर गया था। इसी जलभराव की समस्या को लेकर मोहल्ले के ही आसिम और बेकरी संचालक शुऐब के बीच कहासुनी शुरू हुई,जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई आसिम का आरोप है कि शुऐब ने अपने हिस्से के नाले का पानी उनकी ओर मोड़ दिया,जिससे उनके घर में पानी भर गया और सांप-कीड़े घुसने लगे।आसिम के अनुसार,जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शुऐब ने अपने भाई, रिश्तेदारों और कर्मचारियों को बुला लिया और करीब आठ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने घटना का वीडियो भी होने का दावा किया है और पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।वहीं,दूसरी ओर शुऐब ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि इलाके में जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपनी निजी जमीन की बाउंड्री तोड़कर पानी निकासी का रास्ता बनाने का प्रयास किया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष द्वारा गाली-गलौज और बदसलूकी की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई।मामले में थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि घटना संज्ञान में है और एकता पुलिस चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।साथ ही लोगों से अपील की गई है कि जलनिकासी जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से संपर्क करें,न कि विवाद को बढ़ाएं।