बुलन्द संदेश /ब्यूरो
अमरोहा,12 जुलाई (डा.महताब अमरोहवी)
जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे नंबर -9 पर आज सुबह साढ़े नो बजे एक सड़क हादसे में चालक को नींद आने से एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी।रेलिंग चालक की बराबर वाली सीट पर बैठे सोनू (३०) के शरीर में आर पार हो गई जिस से उस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार में सवार सभी लोग जिला गोंडा के तिलहा गांव के निवासी थे और दिल्ली जा रहे थे।

मृतकों में ३० वर्षीय सोनू पुत्र शेषनाथ शामिल है, जिनकी सीने में रेलिंग घुसने से मौत हो गई।गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि हादसा नींद की झपकी आने के कारण हुआ है।


