बुलन्द संदेश ब्यूरो
अमरोहा(डा.महताब अमरोहवी )
जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा नागरिकों के गुम/खोए 192 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये) को सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया। भारत सरकार द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की रिकवरी हेतु ऑनलाइन पोर्टल सी इ आई आर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर )संचालित किया गया है, जिसके माध्यम से गुम/खोए अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को वापस प्राप्त करने के साथ-साथ उनके दुरुपयोग को भी रोका जा सकता है।जनपद अमरोहा पुलिस द्वारा सी इ आई आर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुम/खोए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपदीय साइबर सेल एवं जनपद के समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अथक प्रयास करते हुए विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 192 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी गई है ) बरामद किए गए।बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार अमरोहा में पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव द्वारा बरामद किए गए उक्त सभी 192 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।सब से अधिक जनपदीय साइबर सेल ने 67,सैदनगली ने 30,.मंडी धनौरा 20 ,अमरोहा देहात ने 17,रजबपुर ने 13 ,डिडौली 12 तथा अमरोहा नगर सायबर सेल ने 10 मोबाइल बरामद किये शेष अन्य थानों ने बरामद किये।

पुलिस आफिस में अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा अमरोहा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आमजन द्वारा अमरोहा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।सर्वाधिक मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीमों को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या ऐप पर क्लिक न करें तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओ टी पी एवं बैंक संबंधी विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।साथ ही मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने पर तुरंत सी इ आई आर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं


