cbamazon
उत्तर प्रदेश

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा बूथ अध्यक्षों को 2027 के चुनाव को लेकर किया जागरूक बुलंद संदेश ब्यूरो शिकारपुर ।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को विधानसभा शिकारपुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भाजपा बूथ अध्यक्षों को 2027 के चुनाव को लेकर किया जागरूक बुलंद संदेश ब्यूरो शिकारपुर ।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को विधानसभा शिकारपुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

शिकारपुर ।भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को विधानसभा शिकारपुर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम - MSME) एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनका प्रेरणादायी उद्बोधन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों में विजय के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा। उन्होंने भाजपा बूथ अध्यक्षों को 2027 के चुनाव को लेकर जागरूक किया।

 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया , नगर पालिका परिषद शिकारपुर की चेयरमैन राजबाला सैनी , जिला महामंत्री नीरज चौधरी , जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह , पूर्व जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी दीपक ऋषि, मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर , कुलदीप ठाकुर , विकास गर्ग , रवेन्द्र मीणा , शिकारपुर मंडल प्रभारी रवेन्द्र डेनी , अहमदगढ़ मंडल प्रभारी अनिल गोयल , कार्यक्रम संयोजक मधुर चौहान सह-संयोजक परवेन्द्र देशवाल प्रदीप ठाकुर , अनिल सूर्यवंशी मेंबर जिला पंचायत, मनोज शर्मा अहमदगढ़, विमल राघव मधुर शर्मा , सतीश सैनी , योगेंद्र चौधरी सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं एवं आयोजन में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक साथी का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

 

संगठन ही हमारी शक्ति है, बूथ ही हमारी पहचान है। आइए, पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में ऐतिहासिक विजय का संकल्प लें।