बुलंद संदेश ब्यूरो
शिकारपुर ।39 यूपी बटालियन एनसीसी खुर्जा के कमान अधिकारी कर्नल मनु तिवारी के दिशा निर्देशन में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकारपुर के कैडेट्स ने अपने नैतिक कर्तव्यों का पालन करते हुए वृक्षारोपण करके पर्यावरण के प्रति समाज में जागरूकता अभियान चलाया इस अवसर पर विद्यालय के ए एन ओ चैतन्य हरि शर्मा ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा की वृक्ष धारा के आभूषण है वृक्षों से ही पृथ्वी पर जीवन है एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान हैं वृक्ष शिव के समान विष पीकर कामधेनु की तरह सभी प्रकार के वांछित फल प्रदान करते हैं प्रत्येक कैडेट को अपने जन्मदिन पर प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए इस अवसर पर सी टी ओ पवन त्यागी ,प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, प्रबंधक अनिल मित्तल ,अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा आशीष मित्तल उपस्थित रहेl


