बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाजियाबाद (अनवर खान)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर NEET पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को गाजियाबाद में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकल जा रहे कैंडल मार्च को पुलिस ने रोक लिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए कई पदाधिकारियों के आवासों पर पुलिस बल तैनात किया और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने से रोकने का प्रयास किया। साथ ही जिला कार्यालय पर भी पुलिस द्वारा नजरबंद करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सूचना पर कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय पर इस इस्तीफे को विजय दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर जिला महासचिव अयूब कुरैशी, पीसीसी सदस्य सुनील शर्मा, अश्वनी त्यागी, चांद वीर चौधरी आदि कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


