बुलन्द संदेश ब्यूरो
गाज़ियाबाद (आशा चौधरी) कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके पति सचिन की अनोखी शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण चलने में असमर्थ सचिन की इच्छा पूरी करने के लिए पत्नी आशा उन्हें कंधों पर बैठाकर हरिद्वार ले आईं हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाला यह दंपति लगातार दूसरे साल इस कठिन यात्रा को पूरा कर रहा है l


