के.के.पब्लिक स्कूल में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
बुलंद संदेश ब्यूरो:जावेद अब्बासी
सरधना। लश्कर गंज बाजार स्थित के.के पब्लिक स्कूल में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत के आदि कवि और रामायण के रचयिता थे। रामायण में जीवन को सही दिशा देने वाली शिक्षाएं और आदर्श मिलते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण के आदर्शों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। साथ ही सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं।


