cbamazon
उत्तर प्रदेश

केके पब्लिक स्कूल में राम दरबार की झांकी ने मोहा मन

केके पब्लिक स्कूल में राम दरबार की झांकी ने मोहा मन

विजयदशमी पर रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

संवाददाता जावेद अब्बासी 

सरधना। दुर्गा नवमी और विजयदशमी के अवसर पर केके पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की वेशभूषा धारण कर राम दरबार की सुंदर झांकी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में छात्रा भवी ने श्रीराम, हिमानी ने माता सीता, दीपांशी ने लक्ष्मण, नव्या ने शत्रुघ्न और गौरी ने भरत की भूमिका निभाई। वहीं, रुद्र प्रताप ने हनुमान जी का रूप धारण किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। स्कूल के मैनेजर सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने संयुक्त रूप से राम दरबार की आरती उतारी। इसके बाद रोली का तिलक लगाकर और फूलमालाएं अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की गई। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के जयकारे लगाए।कार्यक्रम में रुद्र प्रताप, अमृत, वेदांश, अनिक सिंघल, पारस जैन और अभिषेक जैन ने अयोध्यावासियों की भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया।इस अवसर पर स्कूल मैनेजर सुशील कुमार ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध कर धर्म और सत्य की विजय का संदेश दिया था। रावण विद्वान होने के बावजूद अहंकार के कारण अपने विनाश से नहीं बच सका। उन्होंने विद्यार्थियों से अहंकार से दूर रहकर सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रेनू शर्मा ने किया। इस दौरान शिक्षिका सविता गोयल, तनु सिंघल, हर्षिता शर्मा, गार्गी, अंशिका और भूमिका सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।