cbamazon
उत्तर प्रदेश

कोमल पंवार ने संभाला एसडीएम का चार्ज, हुआ अभिनंदन

कोमल पंवार ने संभाला एसडीएम का चार्ज, हुआ अभिनंदन

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मोदीनगर (अनवर खान)। मोदीनगर में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) का कार्यभार संभालने पर कोमल पवार को तहसील का अधिवक्ताओं तथा राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

              राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष एड अरुण दहिय ने कोमल पंवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका मोदीनगर से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि कोमल पवार वर्ष 2020 में मोदीनगर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था तथा क्षेत्र की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में उनके अनुभव का लाभ आम जनता को मिलेगा। अरुण दहिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों को नई उप जिलाधिकारी से विकास कार्यों में तेजी, राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की अपेक्षा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसडीएम कोमल पंवार अपने पूर्व अनुभव और प्रशासनिक दक्षता के बल पर मोदीनगर में बेहतर कार्य करेंगी।

           इस अवसर पर एड वरुण दहिया, राहुल मनोटा, नेपाल शर्मा, सत्येंद्र कुमार, एड श्रीओम त्यागी, एड जितेंद्र चौधरी, रामकुमार चौधरी, प्रवीण नेहरा, एड आशीष नरेश, तरुण चौधरी, कृष्णपाल सिंह, एड सुमित शर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।