cbamazon
उत्तर प्रदेश

केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर रेलवे स्टेशन से कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस रेल सेवा का किया शुभारम्भ

केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने पूरनपुर रेलवे स्टेशन से कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस रेल सेवा का किया शुभारम्भ

 

पूरनपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखा कर एक्सप्रेस को किया रवाना

 

 

 

बुलन्द संदेश/ अरशद हसन खान,  

 

 

पीलीभीत - केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी जितिन प्रसाद ने पूरनपुर क्षेत्र के रेल नेटवर्क और यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर पर आयोजित एक भव्य समारोह में एक अत्यंत महत्वपूर्ण रेल सेवा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने हरी झण्डी दिखाकर ट्रेन का शुभारम्भ किया। केन्द्रीय मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के नए संचालन की शुरूआत की। यह टेªन कासगंज, पूरनपुर होते हुए ऐशबाग से तक जाएगी, जिससे व्यापारियों, छात्रों, किसान एवं अन्य आम यात्रियों को लम्बी दूरी की यात्रा से अभूतपूर्ण सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उक्त ट्रेन का नियमित संचालन किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के संचालन से लम्बी दूरी की इस ट्रेन से कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 

 इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय यात्रियों की मांग को पूरा किया गया है। दैनिक आवागमन करने वालों को सीधा लाभ मिलेगा। मा. मंत्री जी से सिख समाज ने पूरनपुर से अमृतसर के लिए ट्रेन की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दिशा में भी प्रयास किया जाएगा।

 इस दौरान विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूरनपुर शैलेन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।