cbamazon
उत्तर प्रदेश

कंपास मशीन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम।

कंपास मशीन की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत परिवार में मचा कोहराम।

 

बुलंद संदेश ब्यूरो

 

शिकारपुर।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां खेत पर काम करते समय धान काटने वाली कंपास मशीन की चपेट में आने से एक 52 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार में शोक की लहर है कम्पास मशीन की चपेट में आने से हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव सरावा निवासी बिन्नामी सिंह 52 वर्ष पुत्र पर्मा सिंह रविवार को अपने खेत पर धान काटने वाली मशीन से काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक पैर फिसलने या कपड़ा फंसने के कारण वह मशीन की चपेट में आ गए हादसा इतना भीषण था कि मशीन के भीतर आने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई स्थानीय लोगों द्वारा तुरन्त इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया

 पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को मशीन से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है परिवार में मचा कोहराम किसान की अचानक हुई इस मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है गांव के लोगों का कहना है कि बिन्नामी सिंह एक मेहनती किसान थे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।