cbamazon
उत्तर प्रदेश

कार सवारों को टोकना तहसील कर्मचारियों को पड़ा भारी: कार सवारों ने दोनों को पीटा, पुलिस ने जांच की शुरू

बुलन्द संदेश ब्यूरो

कांठ ( सुदेश बिश्नोई)lतहसील के कर्मचारियों को लापरवाही पर कार सवारो को टोकना उस वक्त भारी पड़ गया जब कार सवारों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार कर गिरा दिया और दोनों को जमकर पीटा, कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तहसील कार्यालय में तैनात अंकुश कुमार अपने सहयोगी युसूफ पुत्र मुजफ्फर निवासी खलीलपुर चेतरामपुर के साथ मोटरसाइकिल से जिला निर्वाचन कार्यालय होकर तहसील के लिए वापस आ रहे थे लदावली के पास पहुंचे तो रास्ते में कार खड़ी करके कुछ लोग शराब पी रहे थे उनकी बाइक जब कार के नजदीक पहुंची तो चालक ने अचानक खिड़की खोल दीं जिससे वह गिरने से बच गए इस बात के लिए उन्होंने कार सवार को टोक दिया तो उन्होंने पीछा किया और उनकी बाइक में टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया। आरोप है कि कार सवारो नें उतरकर दोनों को काफी पीटा और उनके पास मौजूद पत्रावली को भी फाड़ दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो वह वहां से देख लेने की धमकी देकर चले गए दोनों थाने पहुंचे और तहरीर दीं छजलेट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।