बुलन्द संदेश ब्यूरो
कांठ, मुरादाबाद (सुदेश बिश्नोई)lकारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर कांठ तहसील के कारगिल बलिदानी अरविंद सिंह के परिवार को ऐसा सम्मान मिला, जिसने 26 वर्ष पुरानी वीरगाथा को फिर जीवंत कर दिया। कारगिल में आयोजित समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर के 40 कारगिल बलिदानियों के स्वजन को सम्मानित किया। सम्मान ग्रहण करते समय परिवार की आंखें नम थीं, लेकिन चेहरे पर बेटे के बलिदान का गर्व साफ झलक रहा था। गांव मिलक छावी
निवासी किसान मुख्तियार सिंह के बड़े बेटे अरविंद सिंह वर्ष 1997 में कारगिल बलिदानी अरविंद सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। 25 जून 1999 की रात दुश्मनों से लोहा लेते हुए वह घायल हो गए, उन्होंने घायलावस्था में भी नौ पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। 29 जून को उनका पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ गांव पहुंचा। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित समारोह में बलिदानी के भाई धर्मेंद्र सिंह परिवार के साथ शामिल हुए। उन्होंने कहा-
भाई ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उनके नाम पर मिला यह सम्मान पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।


