बुलन्द संदेश ब्यूरो
बुलंदशहर (वसीम खाॅन)
भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन के जिला अध्यक्ष अमरीश भारद्वाज द्वारा उप-प्रभागीय अधिकारी एसडीओ विद्युत विभाग जनपद बुलंदशहर को किसानों की गंभीर समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि ग्राम भैंसरोली सहित क्षेत्र के कृषि विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले लगभग 15 दिनों से खराब पड़े हैं, जिसके कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। समय पर सिंचाई न होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की है कि खराब पड़े कृषि विद्युत ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलकर किसानों की सिंचाई व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि किसानों की फसल बच सके और उन्हें राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए, तो भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। भारतीय किसान युवा जागरूक संगठन सदैव किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज़ बुलंद करता रहेगा।


