cbamazon
उत्तर प्रदेश

किसानों के मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर से मिले इरकान चौधरी

किसानों के मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर से मिले इरकान चौधरी

किसानों के मुद्दों को लेकर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर से मिले इरकान चौधरी

 

गढ़मुक्तेश्वर (गुफरान अली)।

 

सिंभावली ब्लॉक के गांव रझैटी निवासी भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरकान चौधरी ने नोएडा स्थित आवास पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान इरकान चौधरी ने क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होना आवश्यक है। इस पर नवाब सिंह नागर ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने इरकान चौधरी को पटका पहनाकर सम्मानित किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास, संगठन की मजबूती तथा किसान हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।