cbamazon
उत्तर प्रदेश

किसानों की समस्याओं और ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर भाकियू (किसान क्रांति) का आंदोलन का ऐलान

किसानों की समस्याओं और ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर भाकियू (किसान क्रांति) का आंदोलन का ऐलान

बुलन्द संदेश /ब्यूरो

नवाबगढ़ी की बैठक में एसडीएम को ज्ञापन देने और कार्रवाई न होने पर कमिश्नरी घेराव की चेतावनी

 

संवाददाता जावेद अब्बासी 

 

 

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत नवाबगढ़ी में जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों और मजदूरों की समस्याओं के साथ थिरोट निवासी ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि किसान बढ़ती लागत, बिजली, सिंचाई, खाद और बीज की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जबकि मजदूर महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ललिता गौतम हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि संगठन जल्द ही सरधना तहसील पहुंचकर एसडीएम को किसानों, मजदूरों और ललिता गौतम प्रकरण से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगा।

भाकियू (किसान क्रांति) ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मेरठ कमिश्नरी का घेराव भी किया जाएगा।

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए खुशनवाज को नगर महामंत्री, समीर को युवा नगर मंत्री, तौफीक को ग्राम सचिव नवाबगढ़ी, जावेद को नगर सचिव और आसिफ को नगर उपाध्यक्ष सरधना मनोनीत किया गया।

बैठक में मुजाहिद खान, संजय जोगी, मुंफरीद, इंतजार जोगी, रिजवान, सरफराज, शादाब, उस्मान, सलमान, मुस्तकीम, सुहैल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।