cbamazon
उत्तर प्रदेश

किसान यूनियन के एक नेता पर होटल व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोप । पीड़ित ने दी तहरीर ।

किसान यूनियन के एक नेता पर होटल व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोप । पीड़ित ने दी तहरीर ।

किसान यूनियन के एक नेता पर होटल व्यापारी से रंगदारी मांगने का आरोप । पीड़ित ने दी तहरीर ।

 

धौलाना के खिचरा गांव में स्थित है राणा होटल ।

 

किसान नेता बताकर होटल मैनेजर से मांगी जा रही थी रंगदारी ।

 

 धौलाना क्षेत्र के खिचरा में ग्राम सिरोधन निवासी के पी राणा का होटल है । जिनके होटल मैनेजर से ग्राम खिचरा निवासी ही एक किसान नेता पर चालीस हजार की रंगदारी मांगने का आरोप है ।  धौलाना थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया गया की  उनका गांव खिचरा स्थित मेन मसूरी रोड पर राणा होटल के नाम से होटल है । परन्तु गांव शेखूपुर खिचरा निवासी और मसूरी निवासी दो दबंग जो खुद को किसी किसान यूनियन का नेता बताते है । आये दिन रंगदारी मांगते है । और नहीं देने पर होटल को बदनाम कर बंद करा देने की धमकी देते है । आरोप है की बीती रात उपरोक्त लोग कई लोगों के साथ होटल आ गए । और होटल मैनेजर को अपने पास बुलाकर कहा कि हम किसान यूनियन को चलाते है । जिसे चलाने में खर्चा आता है । इसलिए यूनियन चलाने  के लिए हमें खर्चे हेतु 40 हजार रूपये महीना हम को देने है ।मैनेजर ने असमर्थता जताई तो गुस्साए किसान नेताओं ने मैनेजर सहित समस्त स्टाफ को गन्दी गन्दी गाली और जान से मारने की धमकी दी । विरोध करने पर इन लोगों ने स्टाफ के साथ  बुरी तरह मारपीट की और धमकी देते हुए फरार हो गए । जिसमें होटल स्टाफ के कई लोग घायल हो गए । सारी घटना होटल में लगे सीसीटीवी  में कैद हो गई । होटल मालिक का आरोप है की उपरोक्त सभी उनके होटल को ओयो होटल का नाम देकर बदनाम कराना चाहते है । जिससे होटल बंद हो जाए । इस घटना के बाद होटल स्टाफ बुरी तरह भयभीत है । पीड़ित पक्ष ने थाना धौलाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । वही पुलिस मामले की जांच कर रही है ।