cbamazon
उत्तर प्रदेश

किशोर हुआ लापता, अनहोनी की आशंका

बुलन्द संदेश ब्यूरो

मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। गांव काकड़ा निवासी ज्ञान गिरि ने बताया कि मेरा 14 वर्षीय पुत्र देव गोस्वामी मुरादनगर स्थित एक अस्पताल में काम करता था। गत 15 जुलाई को वह अस्पताल से गांव काकड़ा जाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। काफी तलाश करने के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।