बुलन्द संदेश ब्यूरो
मुरादनगर। (नासिर मंसूरी) नगर की एक कॉलोनी से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पड़ोसी युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। नगर की एक कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी गत चार जुलाई को किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने शनिवार को मुरादनगर थाने में पड़ोसी युवक करण पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी मसूरी सर्किल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।


