बुलन्द संदेश ब्यूरो
रणवीर दहिया ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और किसानों से की कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
संवाददाता: जावेद अब्बासी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के 26 जुलाई को प्रस्तावित स्वागत समारोह को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रालोद के वरिष्ठ नेता रणवीर दहिया ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क के दौरान रणवीर दहिया ने सिसौला, जानी, रामपुर मोती, गेझा, कुसैड़ी, करनावल और पूठ समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर 26 जुलाई को सुबह 11 बजे पूठ खास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में आयोजित समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
रणवीर दहिया ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी किसानों, मजदूरों और आम लोगों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि के.सी. त्यागी का लंबा राजनीतिक और संसदीय अनुभव कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके मेरठ आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सचिन चौधरी, मोनू ढिडाला, मोहित कुमार सहित रालोद के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


